इलाही नाम का सौदा

इलाही नाम का ये सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे,
कमा ले जिसका जी चाहे,
कमा ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
कमा ले जिसका जी चाहे……

देख कर दुनियां का धंधा,
तेरा दिल हो रहा है गन्दा,
लगा हरी नाम का साबुन,
धुला ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे……

होवे जब पाक दिल तेरा,
मिले कोई सतगुरु तुझे रजवा,
रंगे फिर आप रंग तुझको,
रंगा ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे…….

चढ़े जब ज्ञान रंग पक्का,
ना जा फिर द्वारका मक्का,
है दिल में दिलबर का दर्शन,
करा ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे…….

लखो सब घट घट में वो ही,
तेरा ही निज रुप है सोही,
अचलराम दुई का है पर्दा,
हटा ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे…….

इलाही नाम का ये सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे,
कमा ले जिसका जी चाहे,
कमा ले जिसका जी चाहे,
इलाही नाम का सौदा कमाले,
जिस का जी चाहे…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह