गुरु जी मैंने तेरा दर्शन पाया

गुरु जी मैंने तेरा दर्शन पाया,
ऐसा दर्श दिया है मुझको
सुख जीवन में आया,
गुरु जी मैंने तेरा दर्शन पाया….

जिस दिन से मुझे सरण मिली है,
मिल गई खुशियां सारी,
ठोकरें खाते खाते बाबा ,
आ गई मेरी बारी,
चरणो से अब दूर ना करना,
मांगू तेरा साया,
गुरु जी मैने तेरा दर्शन पाया….

बंसी वाले सतगुर जी,
ऐसी किरपा बरसाई,
धीरे धीरे बढ़ती जाए,
मेरी नाम कमाई,
मेरी कुछ औकात नहीं है,
ये सब तेरी माया,
गुरु जी मैने तेरा दर्शन पाया….

सासों में है नाम बसा,
दिल में तस्वीर तुम्हारी,
पाकर तुम को जाग गई,
सोई तकदीर हमारी,
तेरे जैसा प्यार मिला ना,
सारा जग अजमाया,
गुरु जी मैने तेरा दर्शन पाया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह