मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो

मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो,
मत डारो रेे रंग मत डारो,
मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो…..

घर जाऊं तो मेरी सांस लड़ेगी,
एक बात की लाख करेगी,
मेरे सैयां करेंगे तकरार, श्याम रंग मत डारो,
मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो…..

ननंद लड़ेगी मेरी लड़ेगी जेठानी,
खूब करेगी मेरी खींचातानी,
मेरी चुनरी भई तार तार श्याम रंग मत डारो,
मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो…..

सखी सहेली मेरी मोह रोज चिड़ावे,
कस कस के मोह ताने मारे,
मेरे कर देंगे हाल बुरा हाल श्याम रंग मत डारो,
मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो…..

आज छोड़ दे कल आऊंगी,
तेरे संग होली खेलूंगी,
यह होली रहेगी उधार श्याम रंग मत डारो,
मेरा कजरा बह बह जाए श्याम रंग मत डारो…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह