गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार आया हूँ मैं तो तेरे द्वार

नन्हा सा फूल हूँ मैं, चरणों की धुल हूँ मैं,
आया हूँ मैं तो तेरे द्वार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार…..

सुन लो हमारी अर्जी, मुझ को कुछ ज्ञान दो,
जीवन को जीना सीखूं ऐसा वरदान दो,
सूरज सी शान पाऊं, चंदा सा मान पाऊं,
इतना सा देदो उपहार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार…..

मैं तो निर्गुणिया हूँ, बस इतनी सी बात है,
मेरे जीवन की डोरी अब तेरे हाथ है.
थोड़ा सा गुण मिल जाए, निर्धन को धन मिल जाए,
मानू तुम्हारे उपकार, गुरु जी मेरी पूजा करो स्वीकार……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह