गुरु के बिना क्या जीवन

गुरु के बिना क्या जीवन

गुरु के बिना क्या जीवन, गुरु तो देते है ज्ञान,
जो गुरु को न जाने, है जीवन नरक समान,

जनम लेते ही बनते गुरु, अपने माता पिता,
शिक्षा लेने जहा भी जाओ, गुरु बनते माता पिता,
जहाँ भी जाओ जो करो, गुरु को दे दो मान,
जो गुरु को न जाने, है जीवन नरक समान,

अंधेरे में क्यो भटक रहे हो, ले लो गुरु का सहारा,
रोशनी तुम्हे मिल जाएगी, मिले जीने का सहारा,
गुरु ईश्वर गुरु देवता, गुरु स्वयं घनश्याम,
जो गुरु को न जाने, है जीवन नरक समान,

गगन में जितना ऊँचा उड़ो, धरती में ही आना,
विज्ञान के इस युग में भी, गुरु को सबने माना,
दिन दयाल कहे गुरु साथी, गुरु को अपना मान,
जो गुरु को न जाने, है जीवन नरक समान,

गुरु के बिना क्या जीवन, गुरु तो देते है ज्ञान,
जो गुरु को न जाने, है जीवन नरक समान,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह