गुरु के दर जाऊँगा

गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु की वाणी जो सुनुँगा तो,
पूरा ध्यान लगाऊँगा,
जब गुरु को अर्पण करना हो तो,
झोली खोल दूँगा,
जो मेरा है सब है तेरा ये,
गुरु से बोल दूँगा,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु की वाणी जो सुनुँगा तो,
पूरा ध्यान लगाऊँगा…

ये गुरु का घर है,
यहाँ पे कोई,
मनमानी नहीं होती,
ये बात भी,
पक्की है के कोई,
परेशानी नहीं होती,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु की वाणी जो सुनुँगा तो,
पूरा ध्यान लगाऊँगा…

ना असमंजस मे मै रहूँगा,
ना मन मे धोका रखूँगा,
जो बोले गुरु वही करूँगा,
गुरु पे भरोसा रखूँगा,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु की वाणी जो सुनुँगा तो,
पूरा ध्यान लगाऊँगा,
जब गुरु की सेवा,
करनी हो तो,
समय से नज़र हटाऊँगा,
श्रद्धा से भक्ति करूँगा,
गुरु का आशीर्वाद पाउँगा,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा,
गुरु की वाणी जो सुनुँगा तो,
पूरा ध्यान लगाऊँगा…

जपूँगा नाम मै नाम गुरु का,
नाम मै जपूँगा,
जपूँगा नाम मै नाम गुरु का,
नाम मै जपूँगा,
गुरु के दर जाऊँगा,
तो दुनिया को भूल जाऊँगा….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह