गुरुजी चिंता बुरी बला बता दो जाएगी कैसे

गुरुजी चिंता बुरी बला बता दो जाएगी कैसे,
बता दो जाएगी कैसे बता दो जाएगी कैसे,
गुरुजी चिंता बुरी बला….

गंगा भी नहाई मैं तो जमुना भी नहाई,
गई ना गोता लगाने से गई ना गोता लगाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला…..

ब्याह करवाया मैंने गोना करवाया,
गई ना घुंगटा निकाले से गई ना घूंघटा निकाले से,
गुरुजी चिंता बुरी बला….

बेटी भी जाई मैंने बेटा भी जाया,
गई ना गौद खिलाने से गई ना गौद खिलाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला…..

बेटी भी ब्याही मैंने बेटा भी ब्याहा,
गई ना दान कराने से गई ना दान कराने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला……

चुन चुन लकड़ी चिता बनाई,
चली गई आग लगाने से चली गई आग लगाने से,
गुरुजी चिंता बुरी बला……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह