गुरु बिन कौन छुड़ावे यम ने बांह पकड़ी

गुरु बिन कौन छुड़ावे यम ने बांह पकड़ी,
बांह पकड़ी भाईयो बांह पकड़ी……

मात पिता और बंधु नाती,
बनी बनी के सब है साथी,
संग ना पैना पाई यम ने बांह पकड़ी,
गुरु बिन कौन छुड़ावे यम ने बांह पकड़ी…….

धंधे कर कर उम्र गुजारी,
लाख करोड़ी माया जोड़ी,
संग ना पैसा पाई यम ने बांह पकड़ी,
गुरु बिन कौन छुड़ावे यम ने बांह पकड़ी…….

दास ना दास लगो गुरु चरनी,
बिन गुरु कौन लंगावे वेतरनी,
सतगुरु देन गवाही यम ने बांह पकड़ी,
गुरु बिन कौन छुड़ावे यम ने बांह पकड़ी…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह