मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये

मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये, एक बार हो जाये,
लगा लू रज मे चरणों की मेरा उद्धार हो जाये…..

मेरे हो तुम गूरूदेवा लगाकर मन करूँ सेवा,
जगा दो ज्ञान की ज्योति, चमन गुलज़ार हो जाए,
मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये…….

दया के आप हो सागर मेरी भरदो प्रभु गागर,
बहा दो प्रेम की गँगा बेड़ा पार हो जाये,
मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये…….

फँसे है मोह माया में, बिठा लो चरण छाया में,
शरण तेरी जो आ जाए, कमल गुलज़ार हो जाए,
मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये…….

मेरे गुरुदेव की मुझ पर कृपा एक बार हो जाये, एक बार हो जाये,
लगा लू रज मे चरणों की मेरा उद्धार हो जाये…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह