सतगुरु जी तेरे भरोसे मेरा परिवार है,
तू ही मेरी नाव का माझी, तू ही पतवार है,
गुरु जी तेरे भरोसे मेरा परिवार है…..

हो अगर अच्छा माझी, नाव पार हो जाती,
किसी की बीच भवर मई फिर न दरकार होती,
अब तो तेरे हवाले मेरा घर बार है,
गुरु जी तेरे भरोसे मेरा परिवार है…..

मैंने अब छोड़ी चिंता तेरा जो साथ पाया,
तुझको जब भी पुकारा अपने ही साथ पाया,
पूरा परिवार ये मेरा तेरा कर्ज़दार है,
गुरु जी तेरे भरोसे मेरा परिवार है…..

मुझको अपनों से बढ़कर सहारा तूने दिया,
जिंदगी भर जीने का गुजारा तूने दिया,
मुझ पर तो श्याम तेरा बड़ा उपकार है,
गुरु जी तेरे भरोसे मेरा परिवार है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह