सतगुरु तेरी महिमा को

धुन- बचपन की मोहब्बत को

सतगुरु तेरी महिमा को, क्या कहके मैं सुनाऊँ,
*ताकत नहीं जिव्हा में, जो गीत तेरे गाऊँ,
सतगुरु तेरी महिमा को, क्या कहके मैं सुनाऊँ ll

पाकर तेरा दर्शन, होता है ये चित्त प्रसन्न l
*दर्शन की झलक से ही, खिल जाता है मेरा मन l
सब भूलता हूँ दुःख जब, चरणों में तेरे आऊँ,
सतगुरु तेरी महिमा को,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जो जीव शरण आवे, रंग भक्ति का वह पावे l
*सब भ्रम गँवा कर वह, प्रीत तेरे संग लावे l
इस प्रेम की मूरत पे, बलिहार सदा जाऊँ,
सतगुरु तेरी महिमा को,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

दुनियाँ में नहीं कोई, तेरी शान का पाया है l
सब ढूंढ के जग देखा, कोई ना दिखाया है l
तेरी महिमा तूँ ही जाने, कुछ अंत ना मैं जानूँ,
सतगुरु तेरी महिमा को,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मैं दास तेरा सतगुरु, तूँ ही मेरा स्वामी है* l
संयोग से मैं पाया, यह भाग्य निशानी है l
तेरे चरणों की कर सेवा, दिन रात तुझे ध्याऊँ,
सतगुरु तेरी महिमा को,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह