तेरा चरखा बोले सतनाम

चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम,
9 महीना में खाली घर में मैंने चरखा करो तैयार
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

चतुर बढ़ाई के ने ऐसो मड दिया,
याके ऊपर मढ़ दियो चाम,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

20 तो यामें लगी रे पंखुड़ी,
याके रोम रोम हरिराम,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

सत्यनाम को तकुआ मंगाया,
यामैं बीच गेर दिए तार,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

चरखा कात मैंने पीदिया उतारी,
वह झटपट लइ उतार,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

लोभ मोह के गूंजे लगाए,
याए कुतर कुतर के खाएं,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

कहत कबीर सुनो भाई साधु,
यह चरखा रखो ना जाए,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

चरखा बनाया कबीर दास ने,
या की आभा से मन मिल जाए,
चरखले वाली तेरा चरखा बोले सतनाम….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी

संग्रह