तेरा प्यार पाके हमने, सब कुछ ही पा लिया है,
तेरे दर पे आके हमने, सर को झुका लिया है,
तेरा प्यार पाके हमने……

आवागमन की गलियां, नाहक बुला रही थी,
जीवन मरण का झूला, हमको झूला रही थी,
अज्ञानता की निंद्रा, हमको सुला रही थी,
नजरे करम हुई है, तेरा असरा लिया है,
तेरा प्यार पाके हमने……

तेरे प्यार वाले बादल, जिस दिन से घिर गए है,
दुर्गुण व्यसन के पर्वत, उस दिन से गिर गए है,
रहमत हुई है तेरी, मेरे दिन ही फिर गए है,
तेरी रोशनी ने सदगुरु, रस्ता दिखा दिया है,
तेरा प्यार पाके हमने……

उपकार के लिए तू अवतार होके आया,
गुरु रूप मे है हमने,भगवान को ही पाया,
नर रूप में नारायण,साकार होके आया,
तेरे शब्द ने ये कैसा जादू जगा दिया है,
तेरा प्यार पाके हमने……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह