तेरे द्वार खड़े हैं जोगी

तेरे द्वार खड़े हैं जोगी,
कब कृपा तेरी होगी,
मेरे सतगुरु भोले भाले,
सब संकट मिटाने वाले,
हम तेरे नाम के रोगी,
तेरे द्वार खड़े हैं जोगी,
कब कृपा तेरी होगी॥

हम तेरे दरबार में आए, सारा जगत भुलाके,
मन की पूरी आशा कर दो अपनी शरण लगाके,
तू ही सबका सहारा, डूबते का तू ही किनारा,
हम पर उपकार करो जी,
तेरे द्वार खड़े हैं जोगी,
कब कृपा तेरी होगी॥

सोणा तेरा रुप निराला, भक्तों को तूने तारा,
हम ने तेरे दर पे आकर झोलियों को फैलाया,
तेरी जय हो सतगुरु प्यारे, हमको तू जान से प्यारा,
तुम सबके हो सहयोगी,
तेरे द्वार खड़े हैं जोगी,
कब कृपा तेरी होगी॥

तन भी मेरा मन भी मेरा तुझको ही अर्पण,
दास तेरा ये सदा ही मांगे, तुझसे तेरे दर्शन,
हम आए हैं दर पर तेरे तुम अपनी भक्ति दो जी,
तेरे द्वार खड़े हैं जोगी,
कब कृपा तेरी होगी॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह