आसरे तुम्हारे बजरंग बली

आसरे तुम्हारे बजरंग बली

तूफानों ने घेरा फिर भी नांव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
राम राम राम धुन गाते ये चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली

लाल लगोंटा हाथों में सोटा
होठों पे महिमा श्री राम की
अंजना मां के प्यारे दुलारे
जयकारें गूंजे तेरे नाम की
भूत प्रेत बाधा सब चीरते चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली

लाल सिंदूरी चौला चढ़ाऊं
चंपा चमेली गुलाबों का हार
भोग लगाऊं, बीड़ा खिलाऊं
खुशियों की घर में छाई बहार
ताले तक़दीरों के ये खोलते चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली

ऐसे ही रखना ये हाथ सर पे
“लहरी” मैं तेरा हूं, तेरा रहूं
मांझी मेरे हो, परिवार के तुम
हरदम कृपा ये पाता रहूं
ले चलो मुझे भी, सियाराम की गली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह