दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं

दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं

दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं,
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं…

जब रिश्तेदार तुमसे मुखड़ा छुपाए,
हनुमान तेरा साथ निभाए,
हनुमान पकड़े दामन तुम्हारा,
पढ़ लो सारे वेद और पुराण कहते हैं,
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं…

जो काम इसके वश में नहीं है,
एक काम हमको ऐसा बता दो,
हनुमान खुश हो जाएगा तुमसे,
बस इनको थोड़ा सिंदूर लगा दो,
दुनिया के सारे इंसान कहते हैं,
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं…

दिल से जो इनकी भक्ति करेगा,
हनुमान उसका साथी बनेगा,
‘बनवारी’ जो भी शरण में रहेगा,
ये उसका बेड़ा पार करेगा,
इनके बारे में श्रीराम कहते हैं
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं…

दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं,
संकट के साथी को हनुमान कहते हैं…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह