करुना कर पार लगा

करुना कर पार लगा

बजरंगबली मेरी नाव चली,
करुना कर पार लगा देना ।
हे महावीरा हर लो पीरा,
सत्माराग मोहे दिखा देना ।।

दुखों के बादल गिर आयें,
लहरों मे हम डूबे जाएँ ।
हनुमत लाला, तू ही रखवाला,
दीनो को आज बचा लेना ।।

सुख देवनहारा नाम तेरा,
पग पग पर सहारा नाम तेरा ।
भव भयहारी, हे हितकारी,
कष्टों से आज छुड़ा देना ।।

हे अमरदेव, हे बलवंता,
तुझे पूजे मुनिवर सब संता ।
संकट हारना लागे शरणा,
श्री राम से मोहे मिला देना ।।

बजरंगबली मेरी नाव चली,
करुना कर पार लगा देना ।
हे महावीरा हर लो पीरा,
सत्माराग मोहे दिखा देना ।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह