मेरे पवनपुत्र हनुमान करूं मैं तेरा हर पल ध्यान

मेरे पवनपुत्र हनुमान,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू…….

तेरी मूरतिया पे मन मोरा अटका,
चढ़ाऊं तो पे सिंदूरी पटका,
तेरा संकटमोचन नाम ओ…..

तेरा संकटमोचन नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू…. हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू….

तेरी गदा पर मन मेरा अटका,
प्यारी कथाओं में मन मोरा भटका,
तेरे अद्भुत सारे काम ओ…

तेरे अद्भुत सारे काम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू… हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू….

तेरे भजनों पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे हर रंग में पटका,
तेरे मन में राम का नाम ओ…

तेरे मन में राम का नाम,
करूं मैं तेरा हर पल ध्यान,
नज़र मो पे रखना तू… हनुमान,
नज़र मो पे रखना तू………

तेरी पादुका पे मन मोरा अटका,
मुझे तो लग गया तेरा चसका,
तेरे चरणों में अंतर्ध्यान ओ..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह