मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है

मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है

मुश्किल करे आसान जो,
वो नाम तो हनुमान है,
ये बल के अतुलित धाम है,
महादेव के अवतार है ॥
सियाराम के कारज सँवारे,
लखन जी के प्राण उबारे,
राम जो सबके सहारे,
तुम बने उनके सहारे,
दुःख सिंधु से करे पार जो,
वो नाव तो हनुमान है,
मुश्किल करें आसान जो,
वो नाम तो हनुमान है ॥

जिस मुख में इनका नाम है,
चिंता की फिर क्या बात है,
भटके नहीं जग में कभी,
जो हाथ इनके हाथ है,
कर दे असंभव को भी संभव,
मंत्र वो हनुमान है,
मुश्किल करें आसान जो,
वो नाम तो हनुमान है ॥

मुश्किल करे आसान जो,
वो नाम तो हनुमान है,
ये बल के अतुलित धाम है,
महादेव के अवतार है ॥

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह