जहाँ बिराजे शीश के दानी मेरे बाबा श्याम

जहाँ बिराजे शीश के दानी,
मेरे बाबा श्याम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम……

तन मन धन सब इनके अर्पण,
जीवन भी है इनको समर्पण,
मन मंदिर में छवि निरखु मैं,
मन मंदिर में छवि निरखु मैं,
इनकी आठों याम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम…….

श्याम हमारे भोले भाले,
अपने भक्तो के रखवाले,
ऐसे देव दयालु के मेरे,
ऐसे देव दयालु के मेरे,
चरणों में परणाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम…….

श्याम भरोसा श्याम सहारा,
जीवन नाव का खेवनहारा,
चौखट पर बस टेक लो माथा,
चौखट पर बस टेक लो माथा,
बनेंगे बिगड़े काम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम……

श्याम वरण पर घोरे मनके,
दानी है महाभारत रण के,
श्याम प्रभु जीवन धन मेरे,
श्याम प्रभु जीवन धन मेरे,
आन बान और शान,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम,
दीवाने मुझे ले चल खाटु धाम……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह