आज तो बधाई बाजे श्याम धाम में

।। श्री श्याम जन्मोत्सव की लाख लाख बधाई ।।

      आज तो बधाई बाजे

( बाबा श्याम जन्म महोत्सव पर विशेष )

आज तो बधाई बाजे , श्याम धाम में ,

श्याम धाम में ,श्याम धाम में ,खाटू धाम में बाजे -बाजे ….
देत बधाई अम्बा पार्वती माँ। लेत बधाई आज अहिलवती मां॥
पांडव कुल का चमका तारा ,ढोल नगारा बाजे ,बाजे-
आज तो बधाई….

देने बधाई ब्रह्मा विष्णु जी आये। शेष महेश गणेश जी आये॥
मात शारदा ,देव ऋषि ,नारद की वीणां बाजे ,बाजे-
आज तो बधाई….

देने बधाई सियाराम जी आये। कृष्ण कन्हैया राधा को लाये॥
हनुमान बजरंग बली संग ,संत भक्तजन नाचे। नाचे –
आज तो बधाई….

आज जन्मदिन कृष्ण-वपु का । खाटूपति श्याम प्रभु का॥
कहै ‘‘मधुप’’ बंट रही मिठाइयां ,श्याम जयकारा गाजे ,गाजे-
आज तो बधाई…. ।

Author: श्री केवल कृष्ण ❛मधुप❜

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह