हमें श्याम प्यारे है तेरी जररूत

हमें श्याम प्यारे है तेरी जररूत

हमें श्याम प्यारे है तेरी जररूत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत।।

कोई दूसरा ना कभी हमको भाया,
ये दुनिया का जलवा नहीं रास आया,
दिल पे तुम्हारी ही चलती हुकूमत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत,
हमें श्याम प्यारे।।

हुए हम तुम्हारे बनो तुम हमारे,
तेरी छत्र छाया में जीवन गुजारे,
लायक बने कुछ तुम्हारी बदौलत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत,
हमें श्याम प्यारे।।

छलकती हमारी ये आँखे डबा डब,
बता दो प्रभु वो घड़ी आयेगी कब,
छलकेगी तेरी भी आँखों से रहमत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत,
हमें श्याम प्यारे।।

की तेरे चरण में विनय है,
मेरे श्याम तेरा तो कोमल ह्रदय है,
गले से लगाना तुम्हारी है आदत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत,
हमें श्याम प्यारे।।

हमें श्याम प्यारे है तेरी जररूत,
हमारे लिए क्या,
नहीं तुमको फुर्सत,
हमें श्याम प्यारे।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह