बाबा तेरी लाज बचाने आएगा

बाबा तेरी लाज बचाने आएगा

मुझसे मत पूछिए,
की बाबा क्या क्या देते है,
हाथ भी उठने ना पाए,
दिला देते है,
अरे ऐसे है दानी मेरे श्याम बाबा,
अपने भक्तो पे सर्वस्व,
लुटा देते है।

बाबा तेरी लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा,
तुझपे अपना प्यार,
लुटाने आएगा,
बाबा तेरी लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

लोग बदल जाए चाहे सारे,
श्याम नहीं बदलेगा,
आंसू से ही पिघलता आया,
आंसू से ही पिघलेगा,
कर्ज तेरे आंसू का,
चुकाने आएगा,
बाबा तेरि लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

आज तुझे जो आँख दिखाते,
नजर मिला नहीं पाएंगे,
कोशिश करके भी वो तेरा,
बुरा नहीं कर पाएंगे,
श्याम तुझे सीने से,
लगाने आएगा,
बाबा तेरि लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

आज जो ठोकर मार रहे है,
वो ही कदम तेरे चूमेंगे,
उगते सूरज के जैसे ही,
लोग तुझे भी पूछेंगे,
श्याम तेरी किस्मत को,
जगाने आएगा,
बाबा तेरि लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

इज्जत के गहने की कीमत,
सांवरियां ही पहचाने,
अपनी लाज से बढ़कर
भगत की लाज को ये माने,
श्याम तेरे गुलशन को,
सजाने आएगा,
बाबा तेरि लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

बाबा तेरी लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा,
तुझपे अपना प्यार,
लुटाने आएगा,
बाबा तेरी लाज,
बचाने आएगा,
पूरा रख विश्वास,
जिताने आएगा।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह