हम बिक गये खाटू के बाजार में

हम बिक गये खाटू के बाजार में, हो खरीद लिया श्याम सरकार ने,
कि दुनियां से क्या लेना, क्या लेना,
सांवरे के हो गये हम जबसे, सांवरे के हो गये हम ।।

(तर्ज – उड़े जब जब जुल्फें तेरी….)

हम श्याम प्रभु के दिवाने, मोल दुनियां हमारा क्या जाने,
कि सांवरे का क्या कहना, क्या कहना,
सांवरे के हो गये हम….

हमे सांवरे ने अपणा बणाया, इस दुनियां से पीछा छुड़ाया,
कि सांवरे के संग रहना, संग रहना,
सांवरे के हो गये हम….

अब श्याम से कराना इक वादा, है ये जन्म-जन्म का इरादा,
कि हाथ में पकड़ रखना, यूं ही रखना,
सांवरे के हो गये हम….

छाप ‘बनवारी’ अपनी लगा दे, सारी दुनियां को श्याम समझा दे,
दुबारा हमें नहीं बिकणा, नहीं बिकणा,
सांवरे के हो गये हम….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह