जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया

तर्ज – एक तू जो मिला

( सुना था मेरा दिल,
अब तेरा धाम हो गया है,
दुःख दर्द भरी दुनिया थी मेरी,
पर अब आराम हो गया है,
सब काम किये है तुमने,
पर लख्खा का नाम हो गया है,
जब से मैं तेरा और तू मेरा,
मेरे श्याम हो गया है॥ )

जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया,
जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया……

तू दाता है तेरा, पुजारी हूँ मैं,
तेरे दर का ऐ बाबा, भिखारी हूँ मै,
तेरी चौखट पे दिल, है मेरा खो गया,
ऐ लीले वाले श्याम, मै तेरा हो गया…..

जब से मुझको ऐ श्याम, तेरी भक्ति मिली,
मेरे मुरझाये मन मे, हैं कलिया खिली,
जो ना सोचा कभी था, वही हो गया,
ऐ मुरली वाले श्याम, मैं तेरा हो गया…..

तेरे दरबार की वाह अजब शान है,
जो भी देखे वो ही तुमपे कुर्बान है,
तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया……

शर्मा जब तेरी झांकी का दर्शन किया,
तेरे चरणो में तन मन, ये अर्पण किया,
एक दफा खाटु नगरी में जो भी गया,
ऐ मुरली वाले श्याम मैं तेरा हो गया……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह