जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी

जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ,
दुनिया दीवानी मेरे साथ हो गयी,
सारे कहते है करामात हो गयी ||

सांवरे सलौने श्याम, झूम झूम जाऊं मै,
तूने क्या दिया है कैसे तुझको बताऊ मै,
खुशियों की जैसे बरसात हो गयी है,
सारे कहते है की करामात हो गयी ||

एक वो जमाना था, ठोर न ठिकाना था,
देखते ही मुझसे आँखे, फेरता जमाना था,
किस्मत बुलंद रातों रात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ||

लहरी दीया जो तूने, कभी न भुलऊँगा,
जिंदगी ये सारी तेरी, सेवा में बिताऊंगा,
आँखों ही आँखों में अपनी बात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ||

जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी ,
दुनिया दीवानी मेरे साथ हो गयी,
सारे कहते है करामात हो गयी ||

Author: Uma Lahari

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह