ऐसी सुबह ना आए

ऐसी सुबह ना आए

शिव है शक्ति, शिव है भक्ति,
शिव है मुक्ति धाम, शिव है ब्रह्मा,
शिव है विष्णु, शिव है मेरा राम।
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम,
जिस दिन जुबाँ पे मेरी, आए ना शिव का नाम।
ॐ नमः शिवाय…ॐ नमः शिवाय…।

मन मंदिर में वास है तेरा, तेरी छवि बसाई,
प्यासी आत्मा बनके जोगन, तेरी शरण में आई,
तेरे ही चरणों में पाया, मैंने ये विश्राम,
ऐसी सुबह ना आये, आये ना ऐसी शाम।

तेरी खोज में न जाने, कितने युग मेरे बीते,
अंत में काम क्रोध मद हारे, हे भोले तुम जीते,
मुक्त किया तूने प्रभु मुझको, शत शत है प्रणाम,
ऐसी सुबह ना आये, आये ना ऐसी शाम।

सर्व कला संम्पन तुम्ही हो, हे मेरे परमेश्वर,
दर्शन देकर धन्य करो अब, हे त्रिनेत्र महेश्वर,
भव सागर से तर जाउंगा, लेकर तेरा नाम,
ऐसी सुबह ना आये, आये ना ऐसी शाम।

ऐसी सुबह ना आये,ना ऐसी शाम,
जिस दिन जुबाँ पे मेरी, आए ना शिव का नाम।
ॐ नमः शिवाय…ॐ नमः शिवाय…।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह