कभी भूलू ना याद तुम्हारी रटू राधा रमण मेरे

कभी भूलू ना, कभी भूलू ना….
कभी भूलू ना याद तुम्हारी रटू,
तेरा नाम मैं साँझ सवेरे,
राधा रमण मेरे, राधा रमण मेरे….

सिर मोर मुकुट कानन कुण्डल,
दो चंचल नैन कटारे,
मुख कमल से भवरे बने केश,
लहराये काले काले,
हो जाओ प्रकट मम हृदय मे,
करो दिल के दूर अन्धेरे,
राधा रमण मेरे, राधा रमण मेरे….

गल सोहे रही मोतिन माला,
अधरो पर मुरली सजाए,
करे घायल तिरछी चितवन से,
मुस्कान से चैन चुराये,
हो भक्तो के सरताज किन्तु,
राधा रानी के चेरे,
राधा रमण मेरे, राधा रमण मेरे….

अपने आँचल की छाया मे,
करूणा मे मुझे छिपा लो,
मैं जन्म जन्म से भटका हूँ,
हैं नाथ मुझे अपना लो,
प्राणेश रमण तुम संग मेरे,
हैं जन्म जन्म के फेरे,
राधा रमण मेरे, राधा रमण मेरे….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह