कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम

कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम

दोहा – चाहे छुट जाये ज़माना,
या माल-ओ-जर छूटे,
ये महल और अटारी,
या मेरा घर छूटे,
पर कहता है शर्मा,
ऐ श्याम बाबा,
सब जगत छूटे,
पर आपका ना द्वार छूटे।

कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम ||

सदा तेरी सेवा बजाते रहेंगे,
तेरा नाम श्याम बाबा गाते रहेंगे,
चाहे लाख ढाहे कोई,
चाहे लाख ढाहे कोई,
हमपे सितम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम ||

तमन्ना यही है की,
दरश तेरा पा ले,
ये मानव जनम को,
सफल हम बना ले,
मिले ना मिले फिर ये,
मिले ना मिले फिर ये,
मानव जनम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम ||

मैं सेवा में तेरी,
करूँ खुद को अर्पण,
तेरा नाम गाउँ,
हैं जब तक ये जीवन,
निकल जाए फिर ये तेरे,
निकल जाए फिर ये तेरे,
चरणों में दम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम ||

कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम ||

Author: Lakhbir Singh Lakkha

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह