मत घबरा मन बावरे

मत घबरा मन बावरे

मत घबरा मन बावरे,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला,
साथ तुम्हारा कभी ना छोड़े,
मोहन मुरली वाला,
मत घबरा मन बावरे,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला ||

करे कृपा जब सांवरा,
सब संकट कट जाए,
आग लगी चहुँ ओर हो,
तुझपर आंच ना आए,
करुणा की जब वर्षा होती,
क्या कर सकती ज्वाला,
मत घबरा मन बावरें,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला ||

जग वाले मुँह मोड़ ले,
दुश्मन बने जमाना,
ये तू निश्चय जान ले,
निर्बल का बल कान्हा,
तुफानो में दीपक जलता,
कौन बुझाने वाला,
मत घबरा मन बावरें,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला ||

तू कमजोर नहीं है,
तेरे साथ कन्हैया,
तेरे ऊपर पड़ रही,
मोर मुकुट की छैया,
बिन्नू इस शीतल छैया में,
फेर श्याम की माला,
मत घबरा मन बावरें,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला ||

मत घबरा मन बावरे,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला,
साथ तुम्हारा कभी ना छोड़े,
मोहन मुरली वाला,
मत घबरा मन बावरें,
है श्याम तेरा रखवाला,
है श्याम तेरा रखवाला ||

Author: Mukesh Bagda

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह