करेंगे खाटूश्याम रखवाली

अपने घर में जिसने भक्तों श्याम की ज्योत जगा ली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली………..

छोड़ के चिंता सारे जग की करले खाटू श्याम की भक्ति,
उसकी हार कभी ना होती ज्योत जहाँ श्री श्याम की जगती,
खाटू श्याम का जो भी दीवाना, उसकी रोज़ दिवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली……….

हारे का ये बने सहारा जिसने शीश झुकाया,
खाटू वाले श्याम धणी ने उसका भाग्य जगाया,
खाटू श्याम के दर पे जो आये, लौटा कभी ना खाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली……….

ज्योत जहाँ श्री श्याम की जगती, खुशियों की वहां झड़ियाँ लगती,
आंधी आये तूफां आये, नैया भव से पार है लगती,
सारी खुशियां श्याम के दर से पास्सी केसरी पा ली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली,
करेंगे खाटूश्याम रखवाली……….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा

संग्रह