खाटू नगर है श्याम का दर है

खाटू नगर है श्याम का दर है

(तर्ज – सागर किनारे….)

खाटू नगर है, श्याम का दर है,
जाकर के देखो वो तो, खुशियों का घर है…

खाटू नगर की, महिमा है भारी, बैठा जहाँ पर, वो लीलाधारी,
उसकी दया का होता, सब पे असर है,
खाटू नगर है…

दुनियां में जो भी, किस्मत के मारे, अर्ज़ी लगाते, झोली पसारे,
सबकी ये सुनता, औ लेता खबर है,
खाटू नगर है…

खाटू नगर में, होता करिश्मा, हरदम है होती, अमृत की वर्षा,
शीश का दानी जिसकी, गाथा अमर है,
खाटू नगर है…

जीवन तूं अपना, व्यर्थ गँवाए, ये ही है अपना, बाकी पराए,
‘कमला’ क्यों भटके, दर और बदर है,
खाटू नगर है…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह