साया बनकर हर पल मेरे साथ

साया बनकर हर पल मेरे साथ

साया बनकर हर पल मेरे साथ चलता है
माँ बाबुल के जैसे मेरा ध्यान रखता है
मेरी आँख का हर एक आंसू अपने हाथ से पोछे
मेरे कल की मुझसे ज़्यादा सांवरा ही सोचे
ऐसा है मेरा सांवरिया ……..ऐसा है मेरा सांवरिया

बिन बोले हर कारज अपने आप करता है
मेरे दोष भूलकर हर दम माफ़ करता है
जब भी मुझको पड़ी ज़रूरत इक पल नहीं गंवाया
सोनू मन की पीड़ समझी छोड़ सिंहासन आया
ऐसा है मेरा सांवरिया ……..ऐसा है मेरा सांवरिया

छोड़ के चिंता अपने मन में ये विश्वास जगा
तेरा जीवन तुझसे बेहतर श्याम संभालेगा
इसके हवाले कर के कह दे तेरा काम तू जाने
आया है आता रहेगा तेरी लाज बचाने
ऐसा है मेरा सांवरिया ……..ऐसा है मेरा सांवरिया

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह