साँवरे जलवा दिखाकर चल दिये

साँवरे जलवा दिखाकर चल दिये

तर्ज : दिल के अरमां …

साँवरे जलवा दिखाकर चल दिये,
दर्द सा दिल में जगा कर चल दिये….

कितनी ही, कोशिश से, आये हो तुम,
एक झलक, प्यारी सी, दिखलाये हो तुम,
आग ये कैसी लगा कर चल दिये ||1||

कैसे सह पायेंगे, हम ये वेदना,
सोच कर मूर्छित हुई है चेतना,
प्रेम की मदिरा, पिला कर चल दिये ||2||

ये बता दो, क्या हमारा दोष है,
ना हमें, है होश, ना बेहोश है,
क्यों हमें, पागल बना कर चल दिये ||3||

क्या बिगड़ जाता, ठहर जाते अगर,
बोलते, बतलाते हम, दिल खोल कर,
नींद “बिन्नू” की उड़ा कर चल दिये ||4||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह