सांवरिया सरकार है सबका पालनहारा

सांवरिया सरकार है सबका पालनहारा

तर्ज- जनम-जनम का साथ ह हमारा…

सांवरिया सरकार है, सबका पालन हारा, है सबका पालन हारा,
भक्तो के दिल में बाबा, है विश्वास तुम्हारा….

खाटूवाले सांवरे, अरजी सुनो हमारी,
भगतों के विश्वास को, लगे न ठेस बिहारी,
महक उठे बगिया भगतों की, होगा नाम तुम्हारा,
सांवरिया…

अच्छाई का देवता, सहम सहम कर जागे,
सच्चाई को लीलने, झूठ की बदरी भागे,
सच्चाई बदनाम हुई तो, क्या साम्राज्य तुम्हारा,
सांवरिया…

ऐसी अगर तेरी दुनिया तो, कैसे काम चलेगा,
धर्म कर्म के रास्ते, बोलो कौन बढ़ेगा,
विकट समस्या बढ़ती जावे, जल्द करो निस्तारा,
सांवरिया…

धर्म कर्म की रक्षा, करोगे, वचन दिया है,
मदद करो सन्तों की, तुमको याद किया है,
“नन्दू” समय आ रहा भगवान, फिर से ले अवतारा,
सांवरिया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह