तेरे नाम के पागल हैं

तेरे नाम के पागल हैं

तेरे नाम के पागल हैं हमे दुनिया की परवाह नहीं
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरे नाम के पागल हैं ……………

श्याम का प्रेमी होना प्यारे छोटी बात नहीं है
श्याम प्रेम से बढ़के दूजी कोई सौगात नहीं है
श्याम प्रेम से बढ़के जग में कोई सौगात नहीं है
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरा साथ मिला हमको किसी और के साथ की चाह नहीं
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरे नाम के पागल हैं ……………

हर दिन हर पल तेरे प्रेम की मस्ती चढ़ जाए
तेरे कीर्तन भजन बिना हमें और ना कुछ भी भाये
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरा रंग चढ़ा हम पे किसी और रंग की चाह नहीं
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरे नाम के पागल हैं ……………

श्याम से रिश्ता जोड़ के मोहित मालामाल हुए हैं
श्याम के थोड़ा करीब आके हम निहाल हुए हैं
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
हमें इतना मिला सम्मान किसी और मान की चाह नहीं
तुमको पाके इस जीवन की अब तो कोई चाह नहीं
तेरे नाम के पागल हैं ……………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह