आजा मेरी प्यारी राधे सावन के झूले पड़े

कान्हा बुलाए राधा नहीं आए,
आजा मेरी प्यारी राधे सावन के झूले पड़े…..

मैं कैसे आऊं टीका मेरा चमके,
टीटी को छुपाकर लंबा घूंघट डालके,
चली आओ प्यारी राधे सावन के झूले पड़े……

मैं कैसे आऊं झुमके मेरे चमके,
झुमके को छुपाकर लंबा घूंघट डालके,
चली आओ प्यारी राधे सावन के झूले पड़े……

मैं कैसे आऊं हरवा मेरा चमके,
हरवा को छुपाके लंबा घूंघट डाल के,
चली आओ प्यारी राधे सावन के झूले पड़े……

मैं कैसे आऊं कंगन मेरे चमके,
कंगन को छुपाके लंबा घूंघट डाल के,
चली आओ प्यारी राधे सावन के झूले पड़े……

मैं कैसे आऊं पायल मेरी चमके,
पायल को उतारके लंबा घूंघट डालके,
चली आओ प्यारी राधे सावन के झूले पड़े……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा

संग्रह