छोटो छोटो सो कृष्ण कन्हैया

छोटो छोटो सो कृष्ण कन्हैया,
प्यारो प्यारो सो मुरली बजैया…

ब्रज धाम को वह धेनु चरैया,
घर घर को माखन चुरैया,
वह तो फन फन नाग नथैया,
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

माखन चोरी करे, जोरा जोरी करें,
रस्ते में खड़ो बरजोरी करें,
गोपियों की मटकी फूड़ैया
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

छाई ब्रज में उमंग,
खेले गवालों के संग,
ऐसो छलिया है नंद मेरो प्यारो आनंद,
राधा रानी संग रास रचैया,
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

सिर पर मुकुट सजे, पैरों पायल बजे,
माथे चंदन लगे पीतांबर सजे
मैया यशोदा जीलेवे बलैया
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

कृष्ण बंसी बजावे राधा गोरी नाचे,
ग्वालो की टोली संग आवे जावे,
वह तो मुरली पर मोहित करैया,
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

इंद्र वर्षा करें कृष्ण रक्षा करें,
गोवर्धन उठे संग वाला लगे,
वह तो ऐसो लीला रचैया,
प्यारो प्यारो सो बंसी बजैया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह