दे दो पनाह अपनी

दे दो पनाह अपनी दे दो पनाह अपनी,
भूले भुलाके दाता करदे निगाह अपनी…..

कैसा ये ज़लज़ला है मौतों का सिलसिला है,
अपनी ही ग़लतियों का शायद यही सिला है,
अपना समझ के दाता दे दे सलाह अपनी……

रिश्तों की है ग़रीबी है कोई नहीं करीबी,
अब किसके आगे रोए अपनी ये बदनसीबी,
कोई सगा ना अपना बस दे तूँ छाँह अपनी…..

इंसान बन न पाया भगवान ख़ुद को समझा,
माया के चक्करों में हरदम था उलझा उलझा,
हम सबकी प्रार्थना है ले चल तु राह अपनी…..

बनते थे जो ख़ुदा वो मुँह को छुपाए बैठे,
दुनिया के झूठे रिश्ते सब कुछ भुलाए बैठे,
रोमी से ना छुड़ाओ दाता ये बाँह अपनी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह