हमें ना भुलाना बाबा

हमें ना भुलाना बाबा

तेरे भजनो में मैं रम जावां,
तेरे नाम ये दिल कर जावां,
हमें ना भुलाना बाबा,
हमें ना भुलाना,
दूर नहीं करना खुद से,
दूर नहीं करना,
हारे हुए साथी का साथ निभाना
हमें ना भुलाना बाबा,
बाबा, हमें ना भुलाना बाबा ||

अपना तो नसीबा क्या खूब मिला है
सांवरिया के जैसा दिलदार मिला है
तेरा प्यार तेरी सेवा मेरी ज़िंदगानी
बांह पकड़ के रखना मेरे कन्हाई
तेरे भजनो में मैं रम जावां
तेरे नाम ये दिल कर जावां
हमें ना भुलाना बाबा हमें ना भुलाना
दूर नहीं करना खुद से दूर नहीं करना

बन जाऊं राधिका तू मेरा किशन हो
मांगू ये दुआएं खाटू में मिलन हो
सही जायेगी ना बाबा मुझसे ये जुदाई
आ जाओ लीले चढ़कर छोडो तड़पाना
तेरे भजनो में मैं रम जावां
तेरे नाम ये दिल कर जावां
हमें ना भुलाना बाबा हमें ना भुलाना
दूर नहीं करना खुद से दूर नहीं करना

जबसे तू मिला है पहचान मिली है
तेरे प्रेमियों का बड़ा प्यार मिला है
संजीव पूजा की दुनिया सजाई
हर सुख दुःख में बाबा तू है हमराही
तेरे भजनो में मैं रम जावां
तेरे नाम ये दिल कर जावां
हमें ना भुलाना बाबा हमें ना भुलाना
दूर नहीं करना खुद से दूर नहीं करना

तेरे भजनो में मैं रम जावां,
तेरे नाम ये दिल कर जावां,
हमें ना भुलाना बाबा,
हमें ना भुलाना,
दूर नहीं करना खुद से,
दूर नहीं करना,
हारे हुए साथी का साथ निभाना
हमें ना भुलाना बाबा,
बाबा, हमें ना भुलाना बाबा ||

Author: Sanjeev Sharma

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह