ये प्रार्थना दिल की बेकार नही होगी

ये प्रार्थना दिल की बेकार नही होगी

ये प्रार्थना दिल की,
बेकार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

मैं हार जाऊ ये,
कभी हो नही सकता,
बेटा अगर दुःख में,
पिता सो नही सकता,
बेटे की हार तुम्हे,
स्वीकार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

तूफ़ान हो पीछे,
या काल हो आगे,
कह दूंगा मै उनसे,
मेरा श्याम है सागे,
ऐसे में भी जग की,
दरकार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

घनघोर चले आंधी,
सूने नज़ारे हो,
गर्दिश में भी चाहे,
मेरे सितारे हो,
नैया कभी मेरी,
मझधार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

श्रद्धा समर्पण हो,
दिल में अगर प्यारे,
मोहित भगत के लिए,
भगवान खुद हारे,
इज्जत जमाने में,
शर्मसार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

ये प्रार्थना दिल की,
बेकार नही होगी,
पूरा है भरोसा,
मेरी हार नही होगी,
साँवरे जब तू मेरे साथ है,
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह