इक अर्ज़ मेरी सुन लो

इक अर्ज़ मेरी सुन लो
दिलदार हे कन्हैया
कर दो अधम की नैया
भव पार हे कन्हैया

इक अर्ज़ मेरी सुन लो
दिलदार हे कन्हैया
हे कन्हैया

अच्छा हूँ या बुरा हूँ
पर दास हूँ तुम्हारा
अच्छा हूँ या बुरा हूँ
पर दास हूँ तुम्हारा

जीवन का मेरे तुम पर
सब भार हे कन्हैया
इक अर्ज़ मेरी सुन लो
दिलदार हे कन्हैया
हे कन्हैया

करुणा निधान करुणा
करनी पड़ेगी तुमको
करुणा निधान करुणा
करनी पड़ेगी तुमको
वर्ना ये नाम होगा
बदनाम हे कन्हैया
इक अर्ज़ मेरी सुन लो
दिलदार हे कन्हैया
हे कन्हैया

ख्वाइश ये है कि मुझसे
दृग बिन्दु रत्न ले कर
ख्वाइश ये है कि मुझसे
दृग बिन्दु रत्न ले कर
बदले में दे दो अपना
कुछ प्यार हे कन्हैया
इक अर्ज़ मेरी सुन लो
दिलदार हे कन्हैया

कर दो अधम की नैया
भव पार हे कन्हैया
हे कन्हैया

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा

संग्रह