प्रेम के जो धागे है देखना वो टूटे ना

तर्ज़ :- तेरे मेरे होठो पे मीठे मीठे गीत मितवा

प्रेम के जो धागे है, देखना वो टूटे ना,
सांवरे सलोना का, साथ कभी छूटे ना,
किस्मत से धागे बंधे, सांवरे को भाये हो तुम,
बाबा ने डोर खींची, चौखठ पे आये हो तुम,
भक्ति के प्रेम रस की, गगरियाँ फूटे ना,
सांवरे सलोना का ,साथ कभी छूटे ना,
प्रेम के जो धागे है……

सच्ची हो तेरी लगन, बाबा की प्रीत मिलेगी,
हारेगा न तू कभी, पग-पग में जीत मिलेगी,
प्रेमियों से जन्मों जनम, श्याम कभी रूठे ना,
सांवरे सलोना का साथ कभी छूटे ना,
प्रेम के जो धागे है….

बाबा की ऐसी दया, भक्तो को आनंद है,
चोखानी मस्त वही, जो सेवा का पाबंध है,
खाटू की मस्तियो को, कौन है जो लुटे ना,
सांवरे सलोना का, साथ कभी छूटे ना,
प्रेम के जो धागे है….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह