इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना

इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना

इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना….

तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी मैं राजी,

तेरे नाम पे लिखदी मैंने इस जीवन की बाजी,

लाज तुम्हारे हाथ है, बचाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,
इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना…..



हाथ जोड़ कर करू प्राथना मुझको भूल ना जाना,

तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,

दिन पे दिन ये सिलसिला, चलाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,
इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना…..

तेरे प्रेमियों में मन लगता और कही ना लागे,

फीका फीका ये जग सारा भजन भाव के आगे,

भजनों की इस भूख को, जगाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,
इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना…..

जनम जनम तक तेरा मेरा साथ कभी ना छूटे,
टूट जाए साँसों की लड़िया तार कभी ना टूटे,
गोदी में इस ‘बिन्नू’ को, बिठाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाए रखना,
इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह