जीमो जीमो जी सांवरिया करदो हमपे करम

भाँति भाँति का भोजन बनाया. मीठा और नमकीन
बहुत सुनी मैं चर्चा थारी. थे इन चीजों के शौकीन
———————–/————————–
जीमो जीमो जी सावरिया करदे हमपे करम.
तरहा तरहां का भोजन बनवाया चर्चरी नरम.

खाले रोट हरियाणे का
लेले मजा तू खाने का
मांड सांभर को पीले राबड़ी
ना करियो सरम।।। जीमो जीमो

साग बनाया सरसो दा
रोटी बनाई मक्के दी
लस्सी ल्याया ठेठ पंजाबी
पिजा एक दम।। जीमो जीमो

ल्याया ढोकला गुजराती
इडली डोसा मद्रासी
दिल्ली वाली हरी कचौड़ी
गरमा गरम।।। जीमो जीमो

खाले ढसाल बाटी भी तू
पीले कढ़ी साटी भी तू
बीकानेरी भुजिया चम चम
चर्चरी नरम।।। जीमो जीमो

आम अमरूद अंगूर अन्नानाश
खीरा निम्बू बहुत है खास
कांकरिया है लाल टमाटर
लाया चमाचम।। जीमो जीमो

काजू किसमिस खुरमानी
नारियल छोहाड़ा बादामी
केला सेव पपीता चीकू
गाजर का हलुवा गरम।। जीमो जीमो

सौफ इलायची हाजिर है
साथ मे मिश्री रक्खी है
पान कलकत्ता वाला चबा के
पान बनारस वाला चबा के
करले बिश्राम।। जीमो जीमो

बतला और के खावेगा
झट से वो हाजिर पावेगा
नरसी त्यार खड़ा सेवा में
भग्त त्यार खड़ा सेवा में
करदे हुकुम।।। जीमो जीमो जी साँवरिया।।।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह