लगन तुमसे लगा बैठे

लगन तुमसे लगा बैठे

तुम्हे अपने बना बैठे,
तुम्हे अपने बना बैठे ।

लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

कभी दुनिया से डरते थे,
के छुप छुप याद करते थे ।

लो अब परदा उठा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

कभी यह ख्याल था दुनिया,
हमें बदनाम कर देगी ।

शर्म अब बेच खा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

दीवाने बन गए तेरे,
तो फिर दुनिया से क्या लेना ।

तेरी चरणों में आ बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

तुम्हे अपने बना बैठे,
तुम्हे अपने बना बैठे ।

लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह