ले लो शरण कन्हैया

ले लो शरण कन्हैया

ले लो शरण कन्हैया, दुनिया से हम है हारे,
नहीं ठोर ना ठिकाना, फिरते है मारे मारे…

गुजरी है ज़िंदगानी, अश्को को पीते पीते,
बीती जो मुझपे बाबा, किसी और पे ना बीते,
छोटी सी ज़िंदगी है, और गम है ढेर सारे,
ले लो शरण कन्हैया, दुनिया से हम है हारे…

अब तक निभाई मैंने, जिनसे भी रिश्तेदारी,
निकले वही कन्हैया, सुख चैन के शिकारी,
किस पे करे भरोसा, देते है सब दगा रे,
ले लो शरण कन्हैया, दुनिया से हम है हारे…

माधव सुनाई करदो, मुझे आस इक तुम्ही से,
वाकिफ हो तुम कन्हैया, जीवन की हर कमी से,
देते है जखम सारे, मिलती नहीं दवा रे,
ले लो शरण कन्हैया, दुनिया से हम है हारे…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह