माता पिता आप ही

माता पिता आप ही,
कुटुम्ब परिवार आप हो,
भाई बन्धु सखा सहायक,
आप ही जीवन का सार हो,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है,
शरणागत की लाज रखते,
आप दीनानाथ जी,
मैं भी आया हूँ शरण में,
सदा निभाना साथ जी,
कर लिया राजीव ने प्रभु जी,
आपके चरणों को धारण है,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है,
आप ही नैया आप ही खिवैया ,
प्रभु जी आप ही पतवार हो,
दीन हीन के भगवन,
आप ही आधार हो,
आप ही से भव तारण है,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है,
क्या राजा क्या रंक फकीर,
सब करते आपकी बंदगी,
आपकी ही शरण में सभी की,
बीत रही है जिन्दगी,
चरण में आयो का,
आप ही दुख हारण हैं,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है॥

राजीव त्यागी नजफगढ़

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह