मैया तेरा लाला ना माने

मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

माने मत मैया तू या कि कहीं,
ना खाई मैंने या की नेकु दही,
मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

रोज गलिन में ठादो पावे,
ना बोलूं तो लड़वे आवे,
पहली सी आदत ना याकी रही,
फोड़ी मटकियां और खावे दही,
मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

झूठी कह रही ब्रज की छोरी,
मैंने मटकियां कबहुँ ना फोड़ी,
मोकु तो चटनी चटावे यही, चटावे यही,
ना खाई मैंने या की नेकु दही,
मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

परसों मेरी राह रोक के,
खूब लड़े मोसे ताल ठोक के,
बटवा दी ग्वालों में सबरी दही, सबरी दही,
फोड़ी मटकियां और खावे दही,
मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

बैर मान रही गोपी मोसे,
झूठी शिकायत कर रही तोसे,
कहता कन्हैया यह बात सही, बात सही,
ना खाई मैंने या की नेकु दही,
मैया तेरा लाला ना माने कहीं, ना माने कहि,
फोड़ी मटकियां और खावे दही……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह