मेरा कोई न सहारा बिन तेरे

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे घनश्याम सांवरिया मेरे -2
तेरे बिन मेरा है कौन यहां,प्रभु तुम्हे छोड़ अब जाऊं कहाँ ,
मैं तो आन पड़ा दर तेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा…..

मैने जन्म लिया जग में आया ,तेरी किरपा से नर तन पाया -2
तूने किये उपकार घनेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा। …..

मेरे नैना कब से तरस रहे ,सावन भादों हैं बरस रहे ,
छाए घनघोर अँधेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा। …..

हरी आ जाओ-2 ,अब और न हमको तरसाओ ,
काटो जन्म मरण के फेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा। …..

जिस दिन से दुनिया में आया ,मैने पल भर चैन नहीं पाया ,
सहे कष्ट पे कष्ट घनेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा। …..

मेरे सारे सहारे छूट गए ,तुम भी जो मुझसे रूठ गए ,
आओ करने दूर अँधेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे -2
मेरा कोई न सहारा। …..

तेरे बिन मेरा है कौन यहां,प्रभु तुम्हें छोड़ अब जाऊं कहाँ ,
मैं तो आन पड़ा दर तेरे ,घनश्याम सांवरिया मेरे।
मेरा कोई न सहारा…..

घनश्याम सांवरिया मेरे-2
मेरा कोई न सहारा बिन तेरे घनश्याम सांवरिया मेरे -2

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह